Pages

Wednesday, January 19, 2011

भारतीय जीवन बीमा निगम

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना संसदीय अधिनियम के द्वारा की गयी जिसे महामहिम राष्ट्रपति 18 जून 1956 को अपनी स्वीकृति प्रदान की। यह अधिनियम 1 जुलाई 1956 से लागू किया गया और निगम ने 1 सितम्बर 1956 से कार्य करना आरम्भ किया। उसी दिन से निगम को जीवन बीमा व्यवसाय में एकाधिकार प्राप्त है। निगम एक स्वशासित संस्थान है तथा इसका कार्य व्यवहार एक व्यापारिक संस्था की भांति चलाया जाता है। निगम के व्यापारिक ढंग पर कार्य करने की आवश्यकता को स्वयं जीवन बीमा अधिनियम की एक धारा द्वारा स्वीकार किया गया है। निगम अपने उद्देश्य को पूरा करने में संलग्न है। बीमेदार के धन को पूरी सुरक्षा प्रदान करके, बीमा दरों में कमी करके, सेवा का स्तर ऊंचा उठाकर पालिसी शर्तों को अधिक अच्छा बनाकर, खर्चा घटाकर तथा राष्ट्र निर्माण में अधिक से अधिक योगदान देकर निगम जनता के विश्वास का पात्र बन चुका है।
निःसन्देह भारतीय जीवन बीमा निगम उस सौपें गये दायित्व का सफ़लतापूर्वक निर्वाह कर रहा है। जीवन बीमा के राष्ट्रीयकरण का उद्देश्य यह कि जनता को अधिक से अधिक बचत करने को प्रोत्साहित किया जाये तथा राष्ट्र निर्माण की योजनाओं को सफ़ल बनाने में इस बचत का अधिक से अधिक उपयोगी तरीके से विनियोग किया जाये। संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि जीवन बीमा निगम के राष्ट्रीयकरण द्वारा समाज सेवा का यह संदेश सामान्य से सामान्य व्यक्ति तक पहुंचाया जाये तथा प्रीमियम के रूप में प्राप्त किया गया जन साधारण का धन पूर्णतया सुरक्षित रहे और उस धन को राष्ट्र निर्माण हेतु लगाया जाये।

Wednesday, January 12, 2011

अभिकर्ता बनने के लिए

दोस्तों नमस्कार
भारतीय जीवन बीमा निगम वो संस्था है जो पिछले 50 वर्षो से लोगो की सेवा कर रही है। एक आम इंसान से लेकर एक खास इंसान तक ये संस्था सबके लिए विश्वाश्निये रही है
आप भी इस संस्था के साथ जुड़ कर लोगो के जीवन को सुरक्षित करते हुए गर्व महसूस कर सकते है
आप इस संस्था के साथ पार्ट टाइम या फुल टाइम के लिए भी जुड़ सकते है।
भारतीय जीवन बीमा निगम का अभिकर्ता (Agent) बनने के लिए जरुरी दस्तावेज (Documents)
1. 10th &12th Certificate copy
2. Pan card
3. Address proof (Voter card, Passport,)
4. Sevan (7) Passport size photo (With wight Begraound)
5. Registration fees 575/- Rs. (Five hundred seventy five rupees only) कैश

इन सभी दस्तावेजो के जमा करने के बाद आपको जीवन प्रकाश बिल्डिंग के. जी. मार्ग कनाट प्लेस दिल्ली में नो (9) दिन की क्लास लेनी होती है जो प्रात 10 बजे से सायं 5 बजे तक होती है
9 दिन की क्लास के 20 से 25 दिन में एक Online पेपर होता है जिसका परिणाम उसी समय आ जाता है जिसको पास करने पर आप अभिकर्ता (Agent) के साथ-साथ भारत के सबसे बड़े जीवन बिमा निगम के सदस्य बन जाते है